Human Brain Facts in Hindi | दिमाग के बारे में रोचक तथ्य


मानवी शरीर अच्छे से तब काम करता है जब शरीर के हर एक अंग से अच्छा योगदान मिलता है। हमारे शरीर के हर एक अंग का बोहोत ही बढ़ा योगदान होता है। जिसमे दिमाग का सबसे बढ़ा योगदान होता है। मानवी शरीर को नियंत्रण में रखने का काम दिमाग का होता है। हमारा दिमाग हमारे पुरे शरीर को नियंत्रण में रखता है. और हमारे इस रहस्यमय दिमाग से जुड़े बोहत सारे रहस्यमय और रोचक तथ्य है। जो हम सभी को पता होने चाहिए। इसीलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे Amazing Facts About Human Brain.
Dimag Ke Baare Me Rochak Tathya (1-10)
1. ब्रह्मांड में जितने तारे होते है उससे कही ज्यादा न्यूरॉन्स तो इन्सान के दिमाग में होते है।
2. अगर हमारे दिमाग को बस ५ या १० मिनट के लिए ऑक्सीजन नहीं मिली तो हमारा दिमाग हमेशा के लिए Damaged हो सकता है।
3. दिमाग बोहत ही ज्यादा नरम होता है, इतना नरम होता है की इसे चाकू से भी काटा जा सकता है।
4. जो इंसान ज्यादा देर तक स्मार्ट फ़ोन पर काम करता है, उसके दिमाग में ट्यूमर होने का बोहत खतरा होता है।
5. हर एक दिन हमारे दिमाग में ७०,००० विचार आते रहते है, और उनमेसे ७० प्रतिशत विचार Negative होते है।
6. जब कभी हमें कोई भी इगनोर या फिर रिजेक्ट करता है, तब हमारे दिमाग को बिलकुल वैसेही महसूस होता है जैसे हमें जब किसी तरह की चोट लगने पर होता है।
7. अगर आप बाइक चलाते होंगे तो आप सोचते होंगे की हेलमेट पहनने के बाद बाइक चलाने से आपके दिमाग पर चोट लगने का किसी भी तरह का खतरा नहीं होगा, पर असलियत में ऐसा नहीं होता हेलमेट पहनने के बाद भी आपको ८० प्रतिशत चोट लगने का खतरा होता है।
8. हम इंसानो का दिमाग उम्र के ४० साल तक विकसित होता रहता है।
9. हम इंसानो के दिमाग में ६० प्रतिशत Fat यानी चर्बी होती है।
10. सभी लोगो का सवाल होता है की छोटे बच्चे इतना सोते क्यों है, इसका कारण ये है की छोटे बच्चो का शरीर जितना ग्लूकोज बनाता है उसमे से ५० प्रतिशत ग्लूकोज दिमाग इस्तेमाल कर लेता है इसीलिए बच्चे बोहत सोते है।
Amazing Facts About Human Brain In Hindi ( 11-२0)


11. अगर कोई इंसान कम नींद लेता है तो उसके दिमाग पर नींद की वजह से बोहत बुरा असर पड़ता है। कम नींद लेने के वजह से काम करने की प्रतिक्रिया धीमी हो जाती है।
12. आपके दिमाग में डोपामाइन नामक एक रसायन होता है, जब कभी आप कोई संगीत सुनते है तब आपका दिमाग इस डोपामाइन नामक रसायन को छोड़ देता है, और इसका बोहत ही सकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ता है।
13. आपने हमेशा शरीर के बोहत सारे हिस्सों से दर्द महसूस किया होगा पर दिमाग से कभी दर्द महसूस नहीं किया होगा क्युकी दिमाग में दर्द बताने वाला किसी भी तरह का तंतु नहीं होता।
14. एक रिसर्च के अनुसार ऐसे पता चला है, अगर आपने बोहत देर तक कुछ नहीं खाया है तो दिमाग अपने आप को खाना शुरू कर देता है।
15. अगर किसी इंसान को लगातार ९० मिनट के लिए पसीना आया हुआ हो, तो उस इंसान का दिमाग सिकुड़ जाता है।
16. इंसानी दिमाग में हर एक सेकंड में लाखो से ज्यादा केमिकल रिएक्शंस होते रहती है। और इन केमिकल रिएक्शंस के चलते इंसानी दिमाग काम करता है।
17. आप या आपके पहचान में ऐसे कही लोग होंगे जो नींद ना आने पर नींद की गोली खाकर सो जाते है, पर गोली खाने के बाद असलियत में नींद नहीं आती, बल्कि ऐसी गोलि खाने से आप कोमा जैसे स्थिति में पोहच जाते हो और आप सो जाता है।
18. कही लोगो के साथ अक्सर ऐसा होता है की वो कुछ चीजे बार-बार भूल जाते है. पर ये टेंशन लेने वाली बात नहीं है, ये एक तरह से उनके लिए अच्छी बात होती है, ऐसा होने से उनके याद करने की क्षमता बढ़ती है।
19. दोस्तों हम हमारे दिमाग में इतनी सारी चीजे याद करते है तो आप भी सोचते होंगे हम ज्यादातर कितनी चीजे याद कर सकते है, हमारे दिमाग की स्टोरेज कैपेसिटी कितनी होती होगी। इस बारे में बोहत सारे वैज्ञानिकोने अपनी अपनी सोच बताई सबकी सोच अलग अलग थी। पर इसका औसत निकाला गया तब ऐसे पता चला की इंसान के दिमाग की स्टोरेज १ Terabyte से लेकर १ Petabyte तक होती है।
20 . हम इंसानो के दिमाग का वजन लगभग १५०० ग्राम का होता है। पर दिमाग के वजन से ये बिलकुल साबित नहीं होता की कोण कितना बुद्धिमान है।
Interesting Facts About Human Brain (21-30)


21. हम इंसानो का दिमाग ७५ प्रतिशत से ज्यादा पानी सा बना हुआ होता है।
22. सर्जरी करके आधा इंसानी दिमाग हटाया जा सकता है। और ऐसा करने से हमारी यादे बिलकुल भी नहीं बदल सकती।
23. जब हम हसते है तब हमारे दिमाग के लगभग ५ हिस्से एक साथ कार्य करते है।
24. आप हमेशा सोचते होंगे ना महिला और पुरुषो के दिमाग में कुछ तो फरक होगा। जी हां एक रिसर्च से ये साबित हुआ है की महिलाओ और पुरुषों के दिमाग की बनावट अलग अलग होती है।
25. हमारा दिमाग हमारे शरीर का केवल २% हिस्सा होता है, पर हमारा दिमाग हमारे शरीर का २०% ऑक्सीजन और २०% खून इस्तमाल करता है।
26. उम्र के लगभग ४० साल के बाद हमारा दिमाग सिकुड़ने लगता है।
27. हम जब सो जाते है तब आप सोचते होंगे हमारा दिमाग भी उस वक़्त रेस्ट कर रहा होगा, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है, हमारा दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है।
28. जब बच्चे TV देखते है तब TV देखते समय उनके दिमाग का ज्यादा Use नहीं होता, इसलिए TV देखने से बच्चो के दिमाग में विकास नहीं होता, अगर बच्चो को कहानिया पढ़ने या किताब पढ़ने दिई जाए तो उनका दिमाग जल्दी से विकसीत होता है, कहानिया और किताबे उन्हें सोचने पे मजबूर करती है।
29. शरीर के आकार के हिसाब से मनुष्य का दिमाग सबसे बड़ा होता है, मनुष्य का दिमाग शरीर के आकार के हिसाब से २ % होता है, और हाथी का दिमाग शरीर के आकार के हिसाब से ०.१५ % का होता है।
30. जब इंसान २ साल का होता है तब सबसे ज्यादा brain Cells इंसान के दिमाग में मौजूद होते है। अन्य किसी भी उम्र में इतने brain Cells मौजूद नहीं होते।
दोस्तों उम्मीद करते है Human Brain Facts In Hindi | दिमाग के बारे में रोचक तथ्य आपको पसंद आये होंगे इन सभी रोचक तथ्यों में से आपको कौनसा तथ्य सबसे ज्यादा पसंद आया कमेंट करके बताइये “धन्यवाद्”
2 Comments
[…] साइट पर आये हो तो आपको बतादे की अगर आप दिमाग के बारे में भी कुछ रोचक तथ्य जानना चाहते हो, तो हमारे इस साइट पर […]
[…] जिनमे आपने दिल से जुड़े रोचक तथ्य और दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य भी जान लिए होंगे जो आपको पसंद भी आये […]